|

Rajasthan weather:-बीकानेर में ओलाविष्टि का विशेष अलर्ट जारी,कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

THE BIKANER NEWS:-राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर थमने वाला है। आज से प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने बदलाव के इस दौर को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


​मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
​ इस दौरान प्रदेश में 70 किलोमीटर प्रति घंटे (Kmph) की रफ्तार से तेज हवाएं (अंधड़) चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।


​मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार, 3 जून (बुधवार) से एक्टिव हो रहे इस सिस्टम का असर 6 जून तक देखा जा सकेगा। इस बदले हुए मौसम के कारण अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

​मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, आज बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की आशंका है।
​अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।


​साथी ही 4 जून को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


​बीकानेर में विशेष अलर्ट: मौसम विभाग ने 4 जून को बीकानेर जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और विशेष रूप से ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। यदि यह पूर्वानुमान सही रहता है, तो तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और सिरोही को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।


​पिछले 24 घंटे का हाल
​पिछले 24 घंटों के दौरान सभी जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही, लेकिन तापमान नियंत्रण में रहा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button