कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित


बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव के चलते 26 मार्च (गुरुवार) को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई कॉलोनियों और इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी।
यह रहेगा समय और क्षेत्रवार शेड्यूल:
प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
गौड़ सभा भवन और लक्की मॉडल स्कूल के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक
हिमतासर कृषि, हिमतासर गांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा के पास का क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड थोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास, वृंदावन एन्क्लेव, वृंदावन फेज-1, 2 व 3, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गणेश एन्कलेव सहित आसपास के क्षेत्र।
प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
लालगढ़ रामपुरा बस्ती, गली नंबर 1 रामपुरा बस्ती, शास्त्री स्कूल के पास का क्षेत्र।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
लक्की मॉडल स्कूल, रानी बाजार का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
बुचिया कारखाना और गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।



































