Breaking:-पुलिस ने जनहित में जारी की सख्त चेतावनी,इन कार्यो से बचे,नही तो होगी कानूनी कार्यवाही

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:जिले में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए बीकानेर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों या नफरत फैलाने वाली सामग्री से दूर रहें।

24 घंटे हो रही है निगरानी
बीकानेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनकी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और साइबर टीम फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे पैनी नजर रख रही है।
सख्त कार्रवाई का आदेश
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, जाति या समुदाय विशेष के खिलाफ अनर्गल (अपमानजनक) टिप्पणी पोस्ट या शेयर करता हुआ पाया गया, तो उसे तुरंत चिन्हित किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी भड़काऊ संदेश को फॉरवर्ड करने से बचें।





































