किसान छात्रावास में मनाया 79वां स्वाधीनता दिवस

किसान छात्रावास सागर रोड,बीकानेर में 79वाँ स्वाधीनता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण शोर्य चक्र से विभूषित अमर शहीद परसा राम कूकणा की धर्मपत्नी वीरांगना श्रीमती मगनी देवी के कर कमलों द्वारा संपन्न करवाने के पश्चात छात्रों द्वारा परेड, पी.टी. एवं विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। तत्पश्चात चेतराम थालोड़ अध्यक्ष,किसान छात्रावास ट्रस्ट, हजारीराम ज्याणी अध्यक्ष, जाट छात्रावास संचालन समिति,कॉ.हनुमान चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शिक्षाविद विक्रम बेनीवाल(सहकारिता सेवा)ने उपस्थित समाजबंधुओं एवं छात्रों को संबोधित किया तथा छात्रावास में प्रवेश के लिए छात्रों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए बिल्डिंग के विस्तार की आवश्यकता जताई गई।

इस पावन अवसर पर समाज के भामाशाह जेठाराम सियाग बरजांगसर, श्रीडूंगरगढ़,स्व.श्री गोपालराम सियाग के पुत्र तोलाराम सियाग,रामचंद्र सियाग बरजांगसर, श्रीडूंगरगढ़,भगवानराम जाखड़ बरसिंहसर,नथमल जाखड़ रीड़ी, श्रीडूंगरगढ़,हुकमाराम घणघस बिदासरिया,नोपाराम जाखड़ चेयरमैन उरमुल डेयरी पुत्र स्व.श्री हरजीराम जाखड़ पूर्व चेयरमैन उरमुल डेयरी, संसारदेसर,छतरगढ़, धनसिंह काजला टाटा मोटर्स हुसंगसर,बजरंग काकड़ चौधरी ट्रांसपोर्ट,सूरत, कुचोर अगुणी,डॉ.शंकरलाल जाखड़ वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ पीबीएम हॉस्पिटल,डॉ.सुरेंद्र बेनीवाल वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ पीबीएम हॉस्पिटल,डॉ.धर्मवीर सिहाग पीबीएम हॉस्पिटल,डॉ.रणजीत कासनिया कैंसर रोग विशेषज्ञ पीबीएम हॉस्पिटल, गांव राववाला,डॉ.कृष्णवीर सिंह चौधरी वरिष्ठ न्यूरो सर्जन जीवन रक्षा अस्पताल, गांव पलाना,धर्माराम गोरछिया नोरंगदेसर,परमाराम कूकणा नोरंगदेसर,भागीरथ जाखड़ नोरंगदेसर,दशरथ कूकणा नोरंगदेसर,बालूराम गाट नाथवाना, उदाराम गोदारा बरजांगसर, भागीरथ जांदू पुत्र बींझाराम जांदू कुचोर आथुनी,मोहनलाल तरड़ सेवानिवृत अध्यापक साधासर, करणाराम कड़वासरा एवं पन्नालाल भादू बीकानेर द्वारा 22 कमरे दिए गए।
आज के कार्यक्रम में भीखाराम सांगवा अधीक्षक, किशन जांगू(हाकम जी), मनोहर लाल सियाग प्रधान, ठेकेदार पेमाराम सारण,भोमराज गाट(राजस्थान जाट महासभा),शंकर सारण(आदर्श जाट महासभा),जाट छात्रावास संचालन समिति के सुखराम बाना,एड.इमीचंद पूनिया, गिरधारी कूकणा,कोडाराम भादू, रामचंद्र सहू, तोलाराम सियाग, लक्ष्मण गोदारा,भंवर ढाका, शिव लाल गोदारा, एड.नंदराम कासनिया,भंवर सांगवा,श्रीमती सिंवरी चौधरी,रेवंत राम गोदारा,सुभाष माचरा, श्रवण बेनीवाल(शिक्षाविद),सोहन सियाग, गिरधारी लाल सियाग(Ex.En.), भींयाराम सियाग, हनुमान सियाग,श्रीराम सियाग,पूनमचंद सारण, सहीराम कसवां, मनमोहन रिंटोड, अर्जुन राम कड़वासरा, मूलचंद खीचड़,नानकजी बाना,बिशना राम सियाग, पूनमचन्द भांभू, मुखराम धतरवाल, सहीराम सांगवा, सुमेर सियाग, दिलीप गोदारा, प्रेम सारण, रोहित बाना, जीसुख गोदारा, प्रेम बुड़िया, महेश बाना, नारायण लेघा, हरचंद गोदारा, धर्मपाल खींचड़, हेतराम कसवां, हीराराम बाना, दुर्गाराम मूंड, धन्नाराम बेरड़, राजेश पुनिया, महावीर सारण, रामकिशन मान, अमित ज्याणी चेयरमैन,केवीएसएस,खाजूवाला, बाबूलाल नैण, विजय डोटासरा,ओंकार डेलू, श्रवण गोदारा सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुधजन शामिल हुए।
आज के कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों एवं पधारे हुए सभी समाज बंधुओं के लिए भोजन व्यवस्था आनंद कस्वां कृष्णा विहार,बीकानेर द्वारा एवं टेंट की व्यवस्था प्रेम भादू, भादू टेंट हाउस द्वारा तथा म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था रामनिवास सांगवा, नरेंद्र सांगवा निवासी रिड़मलसर पुरोहितान(सागर) द्वारा निशुल्क की गई।


































