7 क्विंटल खीर का होगा पूनरासर में आयोजन,दल हुआ रवाना

केसरी नंदन सेवा समिति बीकानेर मुख्य कार्यालय से 700 किलो खीर प्रसादी के लिए आज शाम को सेवा दल बीकानेर से रवाना हुआ।

सेवा दल द्वारा पुनरासर धाम निज मंदिर में 700 किलो खीर का आयोजन 6 और 7 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।सेवा दल को अध्यक्ष रामनारायण आचार्य द्वारा जयकारे के साथ रवाना किया गया।
केसरी नंदन सेवा समिति संस्था 2011 से अनवरत कार्य कर रही है जिसके इस वर्ष 15 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में कन्या विवाह सहायतार्थ कार्य करेगी जिसमे समाज के सभी व्यक्तियों का सहयोग आवश्यक होगा। समिति का उद्देश्य कुंवारी कन्याओं (ब्राह्मण) जरूरतमंद कन्याओं के मुख्य रूप से विवाह संपन्न कराने तथा विवाह संबंधित अन्य कार्यो में यथा संभव सहयोग करना हैं। समिति के कोषाध्यक्ष नवल आचार्य ने बताया कि सेवा समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर पूनरासर निज मंदिर खेजडी धाम में 700 किलो खीर का आयोजन करने जा रही है।
आज रवाना हुए दल में कृष्णकांत पुरोहित सुनील ओझा कृष्ण कुमार ओझा शशि कुमार व्यास कौशल्या आचार्य संगीता आदि सदस्य है।




































