|

नयाशहर थाना क्षेत्र में तलवार लेकर घूम रहा 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तलवार के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई 18 जनवरी की शाम करीब सवा छह बजे भैरू कुटिया के पास गश्त के दौरान की गई।


पुलिस के अनुसार गश्त के समय एक 34 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में तलवार लेकर घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक के कब्जे से अवैध तलवार जब्त कर ली।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक तलवार कहां से लाया और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा तो नहीं थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button