|

29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। लूणकरनसर थाना इलाके में मलकीसर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मलकीसर गांव में 29 वर्षीय युवक ने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक के भाई शिशपाल पुत्र पपपुराम मेघवाल ने बताया कि उसके भाई शंकरलाल उम्र 29 वर्ष ,ने अपनी ढाणी में बने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button