करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव रीड़ी में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार कल्याणसर निवासी 28 वर्षीय मन्नीराम पुत्र भागीरथ महियां शनिवार दोपहर अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक बुरी तरह झुलस गया।

ग्रामीणों ने उसे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक मन्नीराम की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। दूसरी ओर, शनिवार शाम तक भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। रविवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की वार्ता के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।




































