शहर के इस थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हक़ी।आज सामने आए मामले में गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के भीनासर में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम पांचू निवासी 18 वर्षीय राकेश ने गोचर की रोही में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।





































