|

पुष्करणा चिकित्सा समागम 2.0 एवं होली स्नेह मिलन का भव्य समारोह हुआ आयोजित

THE BIKANER NEWS:बीकानेर, 1 मार्च. स्थानीय ओझा सत्संग भवन में रविवार दोपहर 12 बजे बाद पुष्करणा चिकित्सा समागम 2.0 एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों के बीच आपसी स्नेह, सामाजिक एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. श्याम नारायण हर्ष ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. रेखा आचार्य (अतिरिक्त प्रधानाचार्य, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर) और पंडित जुगलकिशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) शामिल रहे।

समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से डॉ. ब्रजमोहन व्यास (सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) को सम्मानित किया गया, जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय तक उत्कृष्ट योगदान दिया।

कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पूर्व पीएमओ डॉ. डी.के. पुरोहित व डॉ. सी.एस. थानवी तथा डॉ. पंकज थानवी, डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. तुलसीदास हर्ष, डॉ. लक्ष्मीकांत पुरोहित, डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ. कृष्ण कुमार कल्ला, डॉ. सौरभ पुरोहित, डॉ. अभिषेक व्यास, डॉ. प्रिया व्यास, डॉ. मेघा व्यास एवं डॉ मनीष पुष्करणा सहित कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इसके अलावा किशोर व्यास, राजकुमार व्यास, सुभाष जोशी, अजय किराडू, मनोज हर्ष, अमित व्यास, मनीष आचार्य एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य कार्मिक भी शामिल हुए।

विधायक जेठानन्द व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक एकता ही समाज के उत्थान की पहली सीढ़ी है। समाज के गरीब और मध्यम वर्ग के भाइयों-बहनों की जिम्मेदारी सक्षम वर्ग को सामूहिक रूप से उठानी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव के कारण पीछे न रह जाए। उन्होंने पुष्करणा समाज के युवाओं को नशे से दूर रहने का विशेष आह्वान किया तथा चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य संवर्ग की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनके प्रयासों से समाज के किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा सुविधाओं का अभाव नहीं रहता.

जिला राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने कहा कि पुष्करणा समाज के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी समाज की रीढ़ हैं। इनकी नि:स्वार्थ सेवा से न केवल रोगियों का इलाज होता है, बल्कि समाज में विश्वास और एकता की भावना भी मजबूत होती है।”

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण हर्ष ने कहा कि पुष्करणा समाज के चिकित्सा क्षेत्र के सभी सदस्यों का यह समागम हमारी एकता और सेवा भावना को दर्शाता है। हम सब मिलकर समाज के स्वास्थ्य और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विशेष अतिथि डॉ. रेखा आचार्य ने
चिकित्सा शिक्षा और सेवा में पुष्करणा समाज का योगदान सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें और अधिक प्रेरित करते हैं कि हम समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं।

विशेष अतिथि पंडित जुगलकिशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) ने अपने आशीष वचन मे बताया कि यह समागम धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को जोड़ता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुडी समाज के संताने हमारी परंपरा और सेवा की भावना को जीवंत रख रही है, यही हमारी असली पूजा है

कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार अशोक बोहरा एंड टीम ने अपनी गायन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

आयोजन समिति की ओर से डॉ. सुनील हर्ष, गोविंद जोशी, डॉ. सुधांशु व्यास, डॉ. राजकुमार कल्ला, आलोक व्यास, महेश पुरोहित आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन पुष्करणा समाज की सामाजिक जागरूकता, चिकित्सा योगदान और होली के रंगों में स्नेह-एकजुटता के संदेश को मजबूत करने वाला यादगार कार्यक्रम रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button