|

नयाशहर थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS.बीकानेर। बीकानेर में जुए का धंधा चरम सीमा पर है,पुलिस लगातार जुआरियों पर छापेमारी कर रही है इसके बावजूद गली मोहल्लों में यह गोरख धंधा चल रहा है।

नयाशहर थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 45 हजार 300 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने विश्वकर्मा गेट के अंदर काली माता मंदिर के समीप जुआ खेल रहे बंगलानगर के हनुमान, जवाहर नगर के शिव कुमार व्यास और ईदगाह के पीछे रहने वाले सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button