|

नयाशहर थाना क्षेत्र में गरबा पंडाल के पास दो युवकों के विवाद के बाद मोहल्ला बना रणक्षेत्र,पुलिस गाड़ी पर बरसे पत्थर:-जाने पूरा घटनाक्रम

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र की बैनीसर बारी के बाहर मंगलवार रात गरबा चल रहा था। इसी दौरान पूजा पंडाल के पास में कुछ युवक आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए। स्थानीय लोगों ने उनको समझाकर मामला शांत करवा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही अचानक से 15-20युवको की टोली हाथों में पत्थर लेकर आई और पूजा पंडाल की तरह फेकने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरातफरी का माहौल हो गया। गरबे में काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियों भी थी। जिनके बचाव में मोहल्ले वासियों ने मिलकर पत्थर फेंकने वालो को खदेड़ना शुरू किया। लेकिन पत्थर फेंकने वाले युवक भी पीछे हटने को तैयार नही थे जिसके बाद करीब 45 मिनट तक दोनो तरफ से जमकर पत्थर चले और कांच की बोतल भी फेंकी गई। इस दौरान कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई। हंगामे की सूचना पर नयाशहर थाना अधिकारी कविता पुनिया पुलिस कर्मियों के साथ पहुची और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। एक पक्ष तो शांत हो गया लेकिन दूसरी तरफ से पत्थर बरस रहे थे जो पुलिस की गाड़ी पर आकर गिरे और पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ।। मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, सीओ श्रवण दास संत सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुचे और 10-12युवको को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मामला शांत हुआ। 8-10 बाइक भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है।


विधायक व्यास पहुचे मौके पर
मौके पर भारी भीड़ एकत्र होने के बाद
विधायक जेठानन्द व्यास भी मौके पर पहुचे और सभी को समझाते रहे। इस दौरान व्यास ने कई
बार भीड़ को हाथ जोड़कर भी किनारे किया। व्यास ने कहा कि जिन्होंने तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


पूरी रात तैनात रही पुलिस

तनाव को देखते हुए पूरी रात पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button