ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत,नही हुई अभी तक पहचान

THE BIKQNER NEWS. बीकानेर, ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना नोखा से चिल्ला स्टेशन के बीच हुई। जहां एक व्यक्ति ने रेल के आगे आकर पोल नंबर 531/13 पर आत्महत्या कर ली। गाड़ी संख्या यूपी 14722 के लोको पायलेट के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति अचानक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पुलिस पहचान करने में लगी हुई है।





































