|

कांग्रेस ओबीसी विभाग और शहर,देहात ने किया अलग अलग प्रदर्शन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त को दिया ज्ञापन प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने कहा बीकानेर में जन समस्याओं का अंबार है और आज हम अपनी 8 मांगों को लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने बताया की बीकानेर में जगह-जगह सड़के टूटी पड़ी है आए दिन उससे एक्सीडेंट होते हैं सिविल लाइन जाम पड़ी है आम लोग बहुत बड़ी समस्या में है पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने बताया की बीकानेर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बीकानेर की आम जनता खड़ी रहती है सारे अफसर ऑफिस में ए सी का मजा ले रहे हैं वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मस्जिद खोखर ने कहा बीकानेर में मेंटेनेंस के नाम पर रोज 3 घंटे बिजली काटी जा रही है जो बीकानेर की जनता के साथ एक धोखा है मेंटेनेंस कुछ करते नहीं है आए दिन बिजली विभाग से दुर्घटना ही होती है वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम भाटी ने कहा की बीकानेर में जो जगह-जगह नई पाइपलाइन डाल रहे हैं वह जगह-जगह टूटी पड़ी है और नई पाइपलाइन डाल दी वहां सड़के नहीं बना रहे जिससे आम जनता को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा पुरानी जेल रोड पर जो हमारे बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी है उनके नाम से एक सहित स्मारक बने ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टो ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है ऐसे लग नहीं रहा है कोई सरकार चल रही है अफसर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं कोई खेल खबर सुनने वाला नहीं है इस कार्यक्रम में पार्षद प्रफुल्ल हटीला पूर्व तहसीलदार चंद्राराम कुकणा,जयदीप सिंह जावा, महबूब रंगरेज,विकास रावत, भागीरथ जाखड़, हंसराज बिश्नोई, पार्षद यूनुस अली, जितेंद्र नायक,पार्षद अब्दुल सत्तार, राजेश पुनिया, इस्माइल खिलजी, साजिद पी एच, गोपाल जाखड़,साकिद्द चोपदार, मोहमद अली आदि कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन दिया।

बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन

बारिश से बेहाल बीकानेर टूटी सड़के बदबूदार पानी कीचड़, और कुंभकर्ण की नींद सोया बीकानेर नगर निगम की लापरवाही को लेकर आज बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में म्यूजियम सर्किल मोड़ पर जल भराव को लेकर मृत नगर निगम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन धारण किया। और श्रद्धांजलि बोर्ड को उस गंदे पानी में प्रवाहित किया गया

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिला प्रशासन को प्रतिवर्ष मानसून के दौरान आने वाली वर्षा की खबर होने तथा मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नगर निगम सहित सम्बन्धित विभाग क्यों सोए रहते है। राज्य की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसा प्रतीत होता है।लाखों रुपए सैलेरी व सुख सुविधा पाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का निक्कमापन साफ झलकता है।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लाखों रुपए टैक्स देने वाली जनता की समस्याओं के निराकरण के विषय में भजनलाल सरकार गम्भीर नहीं है। बीकानेर शहर के भीतर से गुजरने वाले सभी हाइवे की सड़कें बरसात के कारण लबालब कीचड़ से भरी हुई है,इसके साथ ही सभी सड़कों में गहरे गड्ढे हो रखे हैं।परन्तु जिला प्रशासन तथा सरकार में इन समस्याओं पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है।प्रशासन केवल छद्म मीडिया मैनेजमेंट करता है जिससे जनता को खबर पढ़ व सुनकर लगे कि प्रशासन काम कर रहा है।

जिला संगठन महामंत्री नितिन वत्सस व प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश शर्मा,प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, आनंद जोशी, ओमप्रकाश मेघवाल, पूनम चन्द भाम्भू, राहुल जादूसंगत,मनोज किराडू,राजपाल कुलहरि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button