|

वल्लभ गार्डन में युवाओं द्वारा पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

THE BIKANER NEWS. बीकानेर, 2 अगस्त — आज सुबह 7 बजे शिवबाड़ी स्थित वल्लभ गार्डन, कुमार समाज श्मशान भूमि परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा युवा नेता मनोज प्रजापत ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर मुलचंद गेधर, श्याम सिंह भाटी, मदन भारती, शिव डाबी, जेठाराम खुड़िया, विष्णु पुनिया, राजेन्द्र सिंह, विजु सिंह सहित कई अन्य युवा साथी मौजूद रहे।

इस पहल के माध्यम से युवाओं ने हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की प्रेरणा दी। सभी ने संकल्प लिया कि इन लगाए गए पौधों की देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button