18 सितंबर को जैसलमेर जिले में शहरी सेवा शिविरों का वार्डवार आयोजन

शहरी क्षेत्र के लोगों मिलेगा सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ
जैसलमेर, 17 सितम्बर।कैलाश बिस्सा। मुख्य सचिव महोदय के दिशा-निर्देशों की पालना के तहत शहरी क्षेत्रों की जन समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान उनके वार्ड में ही करने के उद्देश्य से 17 सितंबर 2025 से शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जैसलमेर जिले के समस्त वार्डो में भी ये शिविर आयोजित होंगे।
आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर लजपालसिंह सोढा ने बताया कि नगर में आमजन की कठिनाईयों के निवारण एवं नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने एवं जन समस्याओं की दृष्टि से नगरपरिषद के तत्वावधान में ’’शहरी सेवा शिविर-2025 शहरी सेवा शिविरों के आयोजन के लिए निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2 के लिये कलाकार भवन में, शिविर आयोजन का रखा गया है।
आयुक्त नगर परिषद द्वारा आमजन से आग्रह किया गया हैं कि वे इन शहरी सेवा शिविरों में अपनी जन समस्याओं के निराकरण कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर शिविरों का पूरा-पूरा लाभ उठायें।
–000–
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 23 सितम्बर मंगलवार को
जैसलमेर 17 सितम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 23 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में जिला प्रमुख प्रतापसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद रश्मि रानी ने दी।
—000—

































