शहर भाजपा का सदस्य बनने पर व्यास का हुआ स्वागत

THE BIKANER NEWS. अरविंद व्यास को भाजपा बीकानेर शहर इकाई में सदस्य मनोनीत किए जाने पर टीम आर्यन्स द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

टीम आर्यन के गोपाल उपाध्याय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर शहर द्वारा कर्मठ, अनुशासित और समाजसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता अरविंद व्यास को बीकानेर शहर इकाई में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके लिए प्रदेश एवं शहर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है।व्यास इससे पूर्व भी संगठन द्वारा अलग अलग पदों पर अहम् भूमिका निभाई गयी |यह मनोनयन संगठन में उनके निरंतर सक्रिय योगदान, सामाजिक समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर टीम आर्यन्स द्वारा उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि अरविंद व्यास संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहेंगे।
इस कार्यक्रम में गोपाल उपाध्याय,श्रवण प्रजापत, सुनील वर्मा, मनीष देराश्री, गोवर्धन उपाध्याय, मनोज सुथार, प्रकाश व्यास, चंद्रप्रकाश खत्री, गोपाल चांडक, जुगल बीसा, भीमसेन सारस्वत, रमेश उपाध्याय, रामदेव ओझा, देवेन्द्र व्यास समस्त मित्रगण, उपस्थित रहे।



































