केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ओरण गोचर टीम का किया अपमान आगामी 16 अक्टूबर को महा आक्रोश रैली जैसलमेर की आवाम तय कर निर्णय लेगी

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)

जैसलमेर ओरण टीम को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से चिलचिलाती धूप में नंगे पैर पहुंची तो किनारे खड़ा कर दिया ओरण टीम की और देखा तक नहीं स्थिति यह सीधा आरोप लगाए जा रहे है शेखावत द्वारा मिलीभगत का परिणाम है राज्य सरकार की हठधर्मिता के चलते ओरण गोचर भूमि को कंपनियों को बेचा जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनका कहना है वीरों की धरती है हमारे पूर्वजों अपने सिर दिए है अब 16 अक्टूबर को महा आक्रोश रैली में संपूर्ण जैसलमेट की।जनता।निर्णय करेगी इस सरकार के शासन कल में जिन्हें परंपरागत वोट दिए आज वो ही छलावा कर रहे है मात्र दो फाइल भेजी शेष फाइलें धूल चाट रही है धरना स्थल किसी भी राजनीतिक पार्टी से युक्त नहीं है खुला स्थान है कोई भी आ सकता है विपक्ष पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का खुला समर्थन है उनका कहना है हमे कांग्रेसी कहा जा रहा है यह कहा तक न्याय संगत है सड़कों पर 85 वर्ष के बुजुर्ग बैठे है यह कोई व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं कुआं तालाब नाडी खेत खलियान को राजस्व रिकॉर्ड में क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा 30 हजार भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई जबकि राज्य सरकार की कोई मानसिकता दिखाई नहीं दे रही है
अब स्वर्णनगरी की आवाम तय कर निर्णय करेगी




































