जिला कांग्रेस कमेटी ने मनायाप्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन,कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जैसलमेर 1 अक्टूबर 2025 ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया !

ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर और पूर्व विधायक रुपाराम धनदेव के संयुक्त नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर गांधी कॉलोनी में स्थित कन्हैया गोशाला में पहुँच कर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया ,
और जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर गोविंद सिंह डोटासरा के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की !
ईस अवसर पर पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, महासचिव रूपचंद सोनी,ज़िला उपाध्यक्ष सुमारखान, पार्षद आनंद व्यास, सचिव जैनाराम सत्याग्रही, नेमीचंद, प्रेम भार्गव, अशोक बारासा, महेंद्र खटीक, नेमाराम, एडवोकेट अरविंद दईया,मंगल भाटी, प्रतापचंद दैया पम्मूमल भार्गव,प्रदीप महेचा,दिलीप सिंह बरमसर,नीरू भाटी, तरुण दैया, महेंद्र गोपा,सवाई राम पातलिया, रमेश खत्री, वीरेंद्र मेघवाल,आदि मौजूद रहे!































