|

निलंबित तहसीलदार ने जिला कलेक्टर पर लगाए संगीन आरोप


जैसलमेर (कैलाश बिस्सा) स्वर्णनगरी के जिला कलेक्टर प्रताप सिंह पर पोकरण में निलंबित तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण द्वारा कलेक्टर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण के गंभीर आरोप लगाए है।


उनका कहना है रक्षा विभाग की भूमि का गलत तरीके से नामांतरण करने पर पोकरण थाने में मुकदमा दर्ज करवाया इस संदर्भ में मुख्य सचिव का ध्यान भी पत्र लिखकर आकृष्ट किया उसका परिणाम द्वेष भाव को मध्यनजर रखते निलंबित कर दिया इससे पूर्व भी जिला कलेक्टर पर आरोप तय करते हुए उनका स्थानांतरण पोकरण से कर दिया गया माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश पुन दोबारा पद पर आसीन हुए इसी मध्य विभागीय जांच के चलते निलंबित कर दिया
राज्य सरकार पर पूरा भरोसा रखने वाले निलंबित तहसील दार को जिला कलेक्टर के विरुद्ध निष्पक्षता की जांच की अपेक्षा की है।
आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है इसमें संदेह नहीं पूर्व में भी पोकरण एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल भी निलंबन कार्य में जिला कलेक्टर पर आरोप तय किए थे और चर्चा का विषय बने रहे।
जैसलमेर जिले में जिला कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना एक गंभीर चुनौती के साथ जांच का विषय बन चुका है इस प्रकार अधिकारियों द्वारा आरोप लगाना निःसंदेह संपूर्ण रूप से जांच के पश्चात ही मुखर के सामने आएगी आखिर दोषी कौन है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button