इंजीनियर डे पर जैसलमेर जिले के सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया सम्मान

जैसलमेर 16 सितम्बर विश्व विख्यात अभियंता एवं भारतरत्न से सम्मानित एम. विश्वेश्वरैया की जयंती को पूरा देश इंजिनियर्स डे के रुप में मनाता है इस अवसर पर देश के अभियंताओं का उनकी विशिष्ट सेवाओं, कर्तव्य परायणता एवं बेहतरीन कार्यो के लिए मान सम्मान किया जाता है इसी तर्ज पर जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जैसलमेर यूआईटी के पूर्व चेयरमैन उम्मेद सिंह तंवर ने जैसलमेर जिले के 18 सेवानिवृत्त अभियंताओं का सम्मान माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर किया , उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त कर समाज आपकी सेवा के लिए आपका आभार व्यक्त करता है नई पीढ़ी के अभियंताओं को इससे ये प्रेरणा मिलेगी की हम अपने सेवा काल में अच्छी सेवाएं देते हुए गुणवत्ता और मानको के अनुरूप मजबूत कार्य करवाएं जो समाज की विभिन्न धरोहर को संरक्षित एवं सुरक्षित रख सके ताकि हमें भी सेवानिवृत्ति के बाद भी यह सम्मान मिलें ।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रुधदान झीबा ने बताया कि पूर्व चेयरमैन यूआईटी जैसलमेर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष तंवर ने 18 सेवानिवृत्त अभियंताओं का सम्मान किया जिनमें जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विधुत विभाग, इंगानपा, सिंचाई विभाग, जिला परिषद, बीएसएनएल, खनिज अभियंता ब्रिज कारपोरेशन, डीआरईडी सहित विभिन्न विभागों के अभियंताओं का सम्मान घर घर जाकर किया जिसके तहत पूर्व मुख्य अभियंता ओम प्रकाश व्यास, रुपाराम धंणदे, अभियंता किशन लाल राठी, गंगा सिंह भाटी तेजमालता, डुंगर राम देवपाल, हंसराज सोनी, डी डी सांवल, रमेश चन्द्र व्यास, ओम प्रकाश भाटिया, राजेंद्र कुमार शर्मा, जीत सिंह भाटी, एम एल छंगाणी आईदान सिंह भाटी, महेन्द्र बिस्सा, नारायण सिंह चारण, भाखरा राम, सबल सिंह भाटी को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष तंवर के साथ महासचिव रुपचंद सोनी और दिलिप सिंह सोलंकी बरमसर रहे।































