|

रेफ ग्लोबल राजेंद्र सिंह चौहान मेमोरियल ट्रस्ट के साथ रक्तदान शिविर 15 दिसम्बर को करेगा आयोजित


जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)जैसलमेर रेफ ग्लोबल और स्वास्थ्य विभाग जैसलमेर द्वारा राजेंद्र सिंह चौहान मेमोरियल ट्रस्ट के साथ पंद्रह दिसम्बर को श्री जवाहर अस्पताल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन थेलिसिमिया पीड़ित बच्चों के साहयतार्थ आयोजित करेगा ,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल और रेफ ग्लोबल की एरिया मैनेजर करिश्मा भाटी तंवर ने बताया कि राज्य सरकार के दो साल पुरे होने के उपलक्ष में गत दिनों बस दुखांतिका में हादसे के शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी राजेंद्र सिंह चौहान की स्मृति में राजेंद्र सिंह चौहान मेमोरियल ट्रस्ट के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं ,उन्होंने बताया की जिले में थेलिसिमिया पीड़ित बच्चो को नियमित रक्त की आवश्यकता रहती हैं ,इन पीड़ितों के लिए ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध कराने के लिए वृहद् स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं ,उन्होंने जैसलमेर वासियों से अपील की हे की पंद्रह दिसम्बर को प्रातः दस बजे जवाहर चिकित्सालय में आरम्भ होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर थेलिसिमिया पीड़ित बच्चों का जीवन बचने में सहयोग करते हुए रक्तदान करने जरूर पहुंचे ,

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button