Rajasthan: आज होगा साल का सबसे लंबा दिन,इस समय परछाई भी छोड़ देगी आपका साथ!जाने कुछ पड़ेगा प्रभाव

Rajasthan:-21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा, जिसकी अवधि 13 घंटे 42 मिनट रहेगी। अगले दिन 22 जून को सुबह 6:20 बजे सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे वर्षा ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग कर्क, मेष, मिथुन, तुला और मीन राशियों के लिए शुभ रहेगा। इससे तेज बारिश के योग बनेंगे और मानसून पूरी तरह से सक्रिय होगा।
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र से होकर गुजरती है, जहां मध्यान्ह में ‘शून्य छाया दिवस’ रहेगा, यानी उस समय परछाईं नहीं बनेगी। जयपुर में सूर्योदय सुबह 5:37 बजे और सूर्यास्त शाम 7:19 बजे होगा।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 21 जून को ग्रीष्म अयनांत के साथ मकर रेखा पर सूर्य लंबवत होंगे। यह दिन भारत में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात मानी जाती है। सूर्य के दक्षिणायन के साथ वैवस्वत मन्वंतर की शुरुआत होती है, जो वर्तमान में चल रहा सातवां मन्वंतर है और यह 71 चतुर्युगी तक चलता है। इस बार सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में सौम्य और सुकर्मा योग में प्रवेश करेंगे। यह ऊर्ध्वमुख नक्षत्र है, जिसमें बीज बोना और खेती जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। मघा, पुष्य और अश्लेषा नक्षत्रों में इस बार अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।

आज ऐसा समय आएगा, जब थोड़ी देर के लिए आपकी परछाई गायब हो जाएगी। आपकी परछाई भी आपके साथ नहीं चलेगी। दोपहर ठीक 12 बजे जब सूर्य ठीक सर के ऊपर होगा, तो जमीन पर आपकी परछाई गायब होना शुरू हो जाएगी। दोपहर 12.28 बजे आपकी परछाई कुछ देर के लिए पूरी तरह से गायब हो जाएगी।
दरअसल, ऐसा एक खास खगोलीय स्थिति के बनने की वजह से होगा। आज के दिन सूर्य कर्क रेखा पर बिल्कुल सीध में होगा। इसकी वजह से धरती पर अन्य दिनों की तुलना में सूर्य की ऊर्जा 30 फीसदी ज्यादा मिलेगी और सूर्य की किरणें भी देर तक धरती को रोशन रखेंगी



































