जैसलमेर पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्नआज घोषित होगी पदाधिकारियों की निर्वाचन सूची

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा) स्वर्णनगरी में पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री परमानंद कपटा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री बृजमोहन छंगाणीएवं श्री रामचंद्र गोपा ने बताया कि प्रतिनिधि सभा के 61 प्रतिनिधियों ने मताधिकार का उपयोग करते हुए 11 सदस्यों का निर्वाचन किया गया आज दिनांक 4 अगस्त को 2025 सोमवार को इन 11 सदस्यों में से 5 पदाधिकारीयो में से अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/प्रबंध ट्रस्टी/सहायक प्रबंध ट्रस्टी/कोषाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित करके नोटिस बोर्ड पर पर चस्पा।कर दिया जाएगा

जैसलमेर पुष्करणा न्याति ट्रस्ट की कार्यकारिणी के निर्वाचन में कुल 22 उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिसमें 11 सदस्यों ने विजय श्री की माला धारण की निर्वाचित सदस्यों में सर्वश्री कमल किशोर ओझा श्री शिवकुमार व्यास श्री महेंद्र कुमार बिस्सा श्री किशन आचार्यश्री नटवर लाल जोशी श्री नटवर लाल व्यास श्री आनंद कुमार जगानी श्री आनंद कुमार केविलिया श्री ललित कुमार व्यास श्री घनश्याम चुरा श्री रमेश चंद्र व्यास है
उपरोक्त 11 निर्वाचित सदस्यों में से पदाधिकारियों का आज निर्वाचन होगा

































