कल जैसलमेर में ओरण गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में सम्मिलित करने को लेकर विशाल रैली का आयोजन

साधु संतों ने किया स्वर्णनगरी वाशियो को भव्य रैली में सम्मिलित होकर सफल करने का आह्वान

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)
स्वर्णनगरी में विगत 16 सितंबर से जिला कलेक्टर परिसर के बाहर ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में सम्मिलित करने की मांग पर धरने पर बैठे हुए है
किंतु प्रजातंत्र देश में राज्य सरकार की तानाशाही बकरार है
जैसलमेर के विशाल भू भाग पर राज्य सरकार द्वारा कंपनियों को एलॉटमेंट करना यह कहा तक न्याय संगत है
आखिरकार जैसलमेर जिले में भव्य रैली का आयोजन होने जा रहा है
सभी संतो ने स्वर्णनगरी वाशियो से अपील की है बहुसंख्यक संख्या में उपरोक्त रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है
गौरतलब है जैसलमेर के सभी सोशल मीडिया पर इसका प्रचार प्रसार देखा जा रहा है
राज्य सरकार की हठधर्मिता के चलते आज साधु संतों को भी ओरण भूमि को संरक्षित करने के लिए आगे आना पड़ रहा है
इसमें संदेह नहीं है जैसलमेर शहर में 5 से 7 हजार लोगों की विशाल रैली का आयोजन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है अधिक भी हो सकती है
यह प्रशासन के लिए एक चुनौती बनी हुई है
जैसलमेर शहर ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से ओरण गोचर भूमि के संरक्षण में सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठे होंगे सिर्फ एक ही मांग राज्य सरकार जैसलमेर की ओरण गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में सम्मिलित करे
राज्य सरकार की कुंभकरणीय नींद के चलते और जिला प्रशासन की हठधर्मिता के चलते आम जन में आक्रोश व्याप्त है
स्थिति का आलम यह है लोकप्रिय विधायक श्री छोटू सिंह को भी राज्य के मुख्यमंत्री को ओरण गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने हेतु मांग पत्र भेज चुके है




































