|

राजस्थान यूथ क्लब द्वारा 20 वा जिला स्तर प्रतिभा सम्मान समारोह 27 जुलाई को

THE BIKANER NEWS. राजस्थान यूथ क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि राजस्थान यूथ क्लब के द्वारा लगातार 20 सालों से बीकानेर जिले में 80% अंक लाने वाले बच्चो का सम्मान किया जाता है।आज तक क्लब के द्वारा 5730 बच्चों को सम्मानित कर चुका है इसी क्रम में 27 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला उद्योग संघ रानी बाजार मे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें 340 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान यूथ क्लब के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र बेनीवाल पूर्व गृह व परिवहन मंत्री राजस्थान सरकार,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामरतन धरणीया डायरेक्टर राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स,वीरेंद्र चौधरी डायरेक्टर फर्स्ट इंडिया न्यूज़ और कन्हैयालाल बोथरा वरिष्ठ समाजसेवी व उद्योगपति कार्यक्रम की अध्यक्षता डी पी पचिसिया अध्यक्ष बीकानेर जिला उद्योग संघ करेंगे।कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा करेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button