वाटर एंड इंडिया ने जैसलमेर के हरीश राठौड़ को किया सम्मानित

THE BIKANER NEWS. जैसलमेर l वाटर एंड इंडिया द्वारा आयोजित जल चैंपियन सम्मान के दूसरे चरण कार्यक्रम के तहत संपूर्ण भारत के 30 जल चैंपियंस का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में जैसलमेर के युवा जल चैंपियन हरीश राठौड़ को वाटर एंड इंडिया के मुख्य कार्यकारी वी के माधवन, निदेशक विकास कटारिया एवं अमितायुष प्रियदर्शी द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। हरीश जैसलमेर जिले के आदर्श ग्रामदानी गांव कबीर बस्ती के निवासी है।
जल चैंपियन हरीश राठौड़ यूनिसेफ यू रिपोर्ट इंडिया के यू एंबेसेडर भी रह चुके हैं। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज जैसी संस्थाओं के संस्थापक प्रो डॉ अच्युत सामंता द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा भी हरीश राठौड़ को भुवनेश्वर में आयोजित यूथ कॉनक्लेव में संस्था का ब्रांड एंबेसेडर भी नियुक्त किया गया है और हाल ही में हरीश को निफा सिल्वर जुबिली अवॉर्ड के लिए भी चयनित किया गया है। मास्टर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक डिग्री धारी हरीश समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे है । हरीश राठौड़ ने दिल्ली से लौटकर बताया कि वाटर एंड इंडिया एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन (एन जी ओ) है जो दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र संघ के सहयोग से स्वच्छ जल और स्वच्छता के लिए विभिन्न सुधार कार्यक्रम संचालित करता है । हरीश राठौड़ की इस उपलब्धि पर मनोहर लाल , छोटूराम, प्रकाश,पुरूषोतम कुमार ,राजेश कुमार सहित कई शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया ।





































