राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,आगामी कुछ घँटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन!

THE BIKANER NEWS:- जयपुर/बीकानेर:राजस्थान में कड़ाके की ठंड से पहले मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। इसके असर से अगले 20 से 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और मावठ (बेमौसम बारिश) होने की संभावना है।

📅 कब और कहाँ होगी बारिश?
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बारिश का यह दौर दो दिनों तक चल सकता है:
- 27 नवंबर: इस दिन जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
- 28 नवंबर: सिस्टम का असर आगे बढ़ते हुए अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देगा, जहाँ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
📉 लुढ़का पारा, बढ़ी सर्दी
बारिश के इस अलर्ट के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर भी तेज हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
किसान भाइयों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि बदलते मौसम को देखते हुए एहतियात बरतें।


































