एन एन के पी राजकीय पीजी महाविद्यालय नीमकाथाना के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।।

THE BIKANER NEWS:–नीमकाथाना । गोरतलब हैं कि नीमकाथाना में स्थित महाविद्यालय में अब तक कूल 29 छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए हैं।

छात्रसंघ अध्यक्षों ने अपना एक संघठन बनाकर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चिंता जाहिर करते हुए नजर आए।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने बैठक में चार प्रस्ताव भी पारित किए।
बैठक में रमेश शर्मा सेवानिवृत्त आर ए एस ने संबोधित करते हुए कहा कि नीमकाथाना में नेताओं की गंभीर लापरवाही हैं सब कुछ छिन जाने के बाद भी हात पर हाथ धरे बैठे हैं इनको मजबूत संघर्ष करना चाहिए लेकिन सिर्फ बोट के लिए संघर्ष करते हैं।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद भूदोली ने कहा नीमकाथाना के छात्र छात्राओं ने समय समय पर हम लोगों को अध्यक्ष बनाया है उनकी चिंता करना हमारा दायित्व बनता है लम्बे समय से छात्र छात्राओं की मांग हैं की क्षेत्र में विधि महाविद्यालय (लाॅ काॅलेज ) खोली जाएं, हम सभी लाॅ काॅलेज खुलवाने के लिए सरकार के सक्षम स्तर तक जाएंगे।
आपको बता दे की एन एन के पी राजकीय महाविद्यालय के कई अध्यक्ष राजनितिक क्षेत्र में जैसे विष्णु मोदी सांसद विधायक बने,मदन भावरियां सरपंच , प्रधान तक पहुंचे , भंवर सिंह सिराधना,कपिल देव व रामावतार बड़सरा संघठन में सक्रिय है, रामप्रताप धींवा वकील बने तथा कुछ राजकीय सेवाओं में गए जैसे रमेश शर्मा आर ए एस से सेवानिवृत्त है, कुलदीप चोसला आर्मी से सेवानिवृत्त हुए, राजेन्द्र मीणा एफ सी आई से सेवानिवृत्त हुए, जयचंद जाखड़ भी सेवानिवृत्त हो गए, जय प्रकाश मीणा दिल्ली पुलिस में अधिकारी हैं, कैलाश चंद यादव राजस्थान पुलिस में अधिकारी हैं, विनोद भूदोली लगातार जयपुर व नीमकाथाना क्षेत्र में राजनीति में सक्रिय नजर आते हैं।
बैठक में चार प्रस्ताव पारित हुए जो निम्न हैं:-
- महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों की सुची तैयार कर दी गई है इस सुची को शीघ्र महाविद्यालय में बोर्ड पर लगवाया जाएगा, उक्त सुची प्राचार्य श्री संतोष कुमार जी वर्मा को सौंप दी गई है।
- नीमकाथाना जिला बहाली के लिए मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएंगा।
- नीमकाथाना नगर परिषद का दर्जा छिनकर पुनः नगर पालिका बनाना सरकार का गलत निर्णय हैं पुनः नगर परिषद बनाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएंगा।
- नीमकाथाना में विधि महाविद्यालय खुलवाने के लिए सरकार के सक्षम स्तर पर प्रयास करेंगे तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएंगा।
इन सभी कार्यों को गति प्रदान करने के लिए पांच पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों की कमेटी गठित की गई है यह कमेटी सक्षम स्तर पर कार्य करेंगी तथा सिनियर छात्रसंघ अध्यक्षों को प्रोग्रेस की रिपोर्ट पेश करेगीं।।
बैठक में जयचंद जाखड़, मदन भावरिया, भंवर सिंह सिराधना, राजेन्द्र मीणा, रमेश शर्मा, सुरेश गुर्जर, विनोद भूदोली, अभिषेक मीणा , कैलाश चंद यादव आदि मौजूद रहें।।
ये हैं कमेटी में शामिल:- विनोद भूदोली, सुरेश गुर्जर, राजेन्द्र मीणा, अभिषेक मीणा, कुलदीप बड़ाणा।
































