स्वर्णनगरी में यहां होगा गंगाजल द्वारा श्री महारुद्राभिषेक का आयोजन

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा स्वर्णनगरी के गड़ीसर पाल पर स्थित लक्ष्मीचंद वीरभान लखु वीरा पुरोहित बगीची में श्रावण मास कृष्ण नवमी पर 19 जुलाई को पुरोहितेश्वर महादेव मंदिर में भव्य गंगाजल द्वारा श्री महारुद्राभिषेक का आयोजन होने जा रहा है
महारुद्राभिषेक रत्नेश्वर महादेव मंडल के तत्वावधान में संपन्न होगा
पंडित श्री चंद्रमोहन केविलिया की प्रेरणा से आयोजित होने वाले महा रुद्रअभिषेक में पंडित चंद्रमोहन केविलिया द्वारा प्रशिक्षित 151 वेद पाठी अपनी वेद ऋचाओं के मंत्रोच्चारण द्वारा गगन सहित समस्त वातावरण में गुंजायमान होगा
फलोदी पोकरण के वेद पाठीयो द्वारा भी उपरोक्त अनुष्ठान कार्यक्रम की शोभा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे
इस आयोजन के लिए हरिद्वार से बीस हजार लीटर गंगाजल मंगवाया गया है उसी पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा

यह दुर्लभ और दिव्य अवसर है जहां वैदिक मंत्रों की गुंज शिव महिमा की भक्ति और भक्तों की श्रृद्धा का एक साथ।मिलन होगा इस पावन पर्व पर सभी भक्तों को लाभ लेने का आयोजन श्री रत्नेश्वर महादेव मंडल सहयोगी श्री लक्ष्मीचन वीरभान लखु वीरा पुरोहित बगीची विकास समिति ने पुण्य अवसर पर लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है

































