रेखा जोशी बनी जैसलमेर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

जैसलमेर 23 सितंबर 2025।कैलाश बिस्सा।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी सूची में जैसलमेर महिला कांग्रेस की नेत्री रेखा जोशी को जैसलमेर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है!

जिला प्रवक्ता रूगदान झीबा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है!
जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर रेखा जोशी ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा,प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह , कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व विधायक रूपाराम धणदे , अंजना मेघवाल सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि महिला कांग्रेस संगठन और मजबूती से कार्य करेगा और धरातल पर नारी शक्ति को मजबूत कर कांग्रेस की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महिला कांग्रेस संगठन महत्ती भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर वर्तमान की केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों का महिला कांग्रेस ,कांग्रेस के अन्य अग्रिम संगठनों के साथ मिलकर पुरजोर तरीके से हर स्तर पर विरोध करेगा और धरातल पर कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करेगा
गौरतलब है कि रेखा जोशी पूर्व स्वतंत्रता सेनानी लालचंद जोशी की पुत्र वधु है




































