सेवा का प्रादेशिक सम्मेलन जयपुर में हुआ आयोजित

स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर ऐसोसिएशन (सेवा) का प्रादेशिक सम्मेलन पिन्स रेजीडेन्सी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, जयपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने की तथा संगठन के विशिष्ट अतिथि डी. शशि कुमार, जनरल सेकेट्री, KAMC- Convener APSI नई दिल्ली व नीति शोध एवं आउटरीच संगठन फोर सिविल सोसाईटी के नितिश आनन्द व सेवानिवृत सहायक आयुक्त भविष्यनिधि मुकेश जैन थे। सम्मेलन की मुख्य अतिथि मृदला सामवेदी थी।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा, उन्होने निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि मृदला सामवेदी ने कहा कि राजस्थान के निजी आदोलन परोधा श्री सत्यवृत सामवेदी के विचारों की राह पर चलकर सेवा संगठन ने निजी विद्यालयों के संघर्ष में सकारात्मक व अहम भूमिका अदा की है और भविष्य में भी इसी तरह संघर्षरत रहेगा, ऐसी आशा है।
विशिष्ट अतिथि डी. शशि कुमार ने निजी विद्यालयों की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय समस्याओं पर विस्तृत रूप से विचार प्रकट करते हुए इन समस्याओं को कानूनी व जमीनी संघर्ष कर हल करने का आह्वान किया।
ज्ञातत्व है कि डी. शशि ने कर्नाटक के निजी विद्यालयों के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया है और उन्हे राहत प्रदान की है।
नीति शोध संगठन के श्री नितिश आनन्द जैन ने निजी विद्यालयों की समस्याओं पर शोध कर इनके व्यवहारिक हल निकालने के तरीको से अवगत कराया।
भविष्य निधि के सेवानिवृत आयुक्त श्री मुकेश जैन ने निजी विद्यालय के संचालको को अपने कर्मचारियों की भविष्य निधि कराने पर जोर दिया और इसके लाभो को बतलाया।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता श्री शैलेश भादाणी ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलो से जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों ने सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन में निजी विद्यालयों की मांगो पर चर्चा में संगठन के उपाध्यक्ष ख्यालीराम सियाग, बाडमेर के जिलाध्यक्ष कंवलराम बेरड, अजमेर के जिलाध्यक्ष घासीराम चौधरी, भोलासर के जीवण खां, घोलुपर से जे.पी. शर्मा, बीकानेर जिला संयोजक शैलेन्द्र यादव आदि ने भाग लिया एवं एक 20 सूत्री मांग पत्र तैयार किया।
प्रिन्स स्कूल के निदेशक श्री दीपाराम जाट ने सभी प्रतिनिधियों को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया व विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किये।
































