|

राजस्थान में सर्दी का ‘कोल्ड अटैक’,पारा जमाव बिंदु (0.2°) के करीब,कई जिलों में बर्फ़ीली हवाओ और घने कोहरे का यलो अलर्ट

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/जयपुर:
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ने वाला है।


​सीकर में सबसे सर्द रात:
बीते 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है। शेखावाटी अंचल सर्दी की चपेट में है। सीकर के पलसाना में रात का पारा गिरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके अलावा 8 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से भी कम रहा है।


​कोल्ड-वेव (शीत लहर) का अलर्ट:
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए प्रदेश के कई जिलों में ‘कोल्ड-वेव’ का येलो अलर्ट जारी किया है।


​इन जिलों में चलेगी बर्फीली हवाएं: सीकर, अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक और चूरू।


​चेतावनी: 7 और 8 जनवरी को भी चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और जयपुर में शीतलहर चलने की संभावना है।


​घने कोहरे की चेतावनी:
शीतलहर के साथ-साथ कोहरा भी जनजीवन प्रभावित करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में घने कोहरे (Dense Fog) का येलो अलर्ट जारी किया है।


​आने वाले दिनों का हाल:
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में प्रदेश में तापमान में 3 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। हालांकि, शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button