|

Rajasthan Rain Alert:बीते 24 घँटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी,कुछ दिन कमजोर रहकर फिर दोगुनी रफ्तार से लौटेगा मानसून

Rajasthan Rain Alert:-मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी पूरे प्रदेशभर में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय है और अब प्रदेश के उत्तर पूर्व व पश्चिमी भागों में भी मानसून की सक्रियता आगामी 4 से 5 दिन तक रहने वाली है। वहीं इसके बाद मानसून की ट्रफलाइन खिसकने पर मानसूनी मेघ भी हिमालय तराई क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आगामी 10 से 15 जुलाई के मध्य तक प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भागों में बारिश का दौर कमजोर पड़ने का अंदेशा है।
बीते 24 घंटे में अलवर, दौसा, करौली, सीकर और कोटपूतली बहरोडत्र में मूसलाधार बारिश का दौर रहा। दौसा जिले के कई इलाकों में अतिभारी बारिश हुई। जिले के सिकराय में 132, सैंथल 113, महवा 110, बैजुपाड़ा 75 और बांदीकुई में 65 मिमी बारिश हुई। अलवर में राजगढ़ 131, अलवर शहर 74, बांसवाड़ा में सल्लोपाट 72, करौली में टोडाभीम 116, कुड़गांव 68, सीकर में खंडेला 120, धौद 49 मिमी बारिश मापी गई।
जुलाई के दूसरे पखवाड़े में​ फिर मानसून मेहरबान
प्रदेश में आगामी 15 जुलाई के बाद सप्ताहभर बारिश का दौर सुस्त रहने की आशंका मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। माना जा रहा है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में यानि 22 से 31 जुलाई के मध्य तक प्रदेशभर में फिर से मानसून हिमालय के तराई इलाकों से लौट कर फिर मेहरबान होने वाला है। फिलहाल अगले दो तीन दिन जयपुर समेत कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button