Rajasthan:-अचानक धंसी जमीन, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच के लिए बुलाई टीम

Rajasthan News:-बाड़मेर के नागाणा थाना क्षेत्र में सोमवार को मंगला वैलपेड-7 के पीछे जमीन धंसने व गहरी दरारें आ गई है। जमीन धंसने पर आसपास के लोगों में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर एमपीटी व नागाणा थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

नागाणा थाना पुलिस के अनुसार मगला वैलपेड-7 के आसपास जमीन धंसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मौके पर करीब 250 मीटर दायरे में जमीन में दरार आ गई हैं। सूचना के बाद एमपीटी नागाणा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई है। साथ ही एमपीटी के अधिकारियों से जांच के लिए जोधपुर से जियोलॉजिकल सर्वेक्षण टीम को बुलाया है। वहीं केयर्न कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की।
जानकारी के मुताबिक नागाणा थाना क्षेत्र में पांच पूर्व में भी जमीन धंसने का मामला सामने आया था। जांच में सामने आया था कि प्रेशर की वजह से प्रारंभिक जांच में सामने आया है। हालांकि केयर्न के अधिकारियों का मानना है कि इसमें सामान्य कारण है, तेज कुओं की वजह नहीं है।
ग्रामीणों को दूर रहने की दी हिदायत
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन धंसने वाले इलाके को कब्जे में लेकर रेड कपड़े की झंडिया लगाई गई है। साथ ही एतिहायत के तौर पर ग्रामीणों को दूर रहने की अपील की गई। पुलिस साथ ही ग्रामीणों को भयभीत नहीं होने की अपील की गई है।



































