पोकरण के ओला गांव में विद्यालय की तालाबंदी 250 छात्र छात्राओं पर 4 शिक्षक एक प्रधानाचार्य

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)पोकरण शहर के ओला गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी चलते ग्रामीण वाशियो द्वारा ताला जड़ दिया गया।

उपरोक्त विद्यालय में द्वितीय श्रेणी के विषयाध्यापक नहीं होने के वजह से शिक्षण व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो चुकी है।छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो चला है।एक अध्यापक का डेप्युशन कर दिया गया है।
सरपंच और पूर्व सरपंच का कहना है जब तक शिक्षा अधिकारी लिखित में आश्वासन प्रेषित नहीं करेंगे धरना यथावत रहेगा।
छात्र छात्राओं का कहना है उनका पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो रहा है।
राज्य सरकार विषयाध्यक की नियुक्ति कर इन भावी कर्णधारों छात्र छात्राओं का भविष्य संजोए अन्यथा इनके द्वारा संजोए गए भविष्य चकनाचूर होते दिखाई दे रहे है।
सरपंच महोदय का कहना है पूर्व में इस विद्यालय में 450 छात्र छात्राएं थी शिक्षकों की कमी चलते शैक्षणिक व्यवस्था लड़खड़ाने से संख्या घटकर 250 रह गई है।




































