हाइकोर्ट न्यायाधीश संजीत पुरोहित का स्वागत स्वर्णनगरी में मूलसागर में स्थित कुलदेवी मां भूरेरियो मंदिर प्रांगण में

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)
स्वर्णनगरी से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित मूलसागर में शक्ति पीठ जगाणी( पुरोहित)परिवार की कुलदेवी मां भूरेरियो देवी मंदिर प्रांगण में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय संजीत पुरोहित का स्वागत किया गया

गौरतलब है जैसलमेर सहित देश प्रदेश से पधारे जगानी परिवारों ने कुल देवी के दर्शन कर महाआरती में सम्मिलित हुए
वार्षिक मैले में राजस्थान के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय संजीत पुरोहित ने भी अपने परिवार के साथ अपनी कुलदेवी मां के धोक लगाई
इसी कड़ी में भूरेरियो राय विकास समिति एवं जगानी परिवार द्वारा न्यायाधीश माननीय पुरोहित का सम्मान भी किया गया
भूरेरिया राय विकास समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पुरोहित ने बताया की वार्षिक मेले में मंदिर को पुष्पों, रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया
कुलदेवी मां का विशेष श्रृंगार कर मां की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई
प्रात से देर रात तक भजनो की सरिता लहर के साथ दिन भर श्रद्धालुओं द्वारा दर्शनों से लाभान्वित हुए
इसी अवसर पर जैसलमेर के न्यायाधीश माननीय विजेंद्रकुमार का भी साफा उपरना साल ओढ़कर सम्मान किया गया
उपरोक्त शक्ति पीठ मंदिर में जैसलमेर सहित देश प्रदेश के श्रदालुओं ने दर्शन साथ खुशहाली की कामना की

































