|

कैलेंडर विमोचन व पौष बड़ा कार्यक्रम 29 दिसंबर को


जोधपुर/जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)।जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर की ओर से नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन आगामी 29 दिसंबर, सोमवार को आयोजित पौष बड़ा कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे गौरीशंकर महादेव मंदिर प्रांगण, जालोरी गेट, जोधपुर में आयोजित होगा।


समाज के सचिव सुरेश केवलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम समाज अध्यक्ष डी.के. व्यास की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के गणमान्यजनों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर कैलेंडर में सहयोग देने वाले विज्ञापन दाताओं का अभिनंदन भी किया जाएगा।


कैलेंडर विमोचन के पश्चात उपस्थित गणमान्यजनों को कैलेंडर वितरित किए जाएंगे। साथ ही जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, उज्जैन, नोएडा, नई दिल्ली, नागपुर, नोहर, मद्रास एवं डीडवाना में निवासरत जैसलमेर पुष्करणा परिवारों तथा भवन निर्माण कोष ‘बूंद-बूंद से’ योजना के अंशदाताओं को भी कैलेंडर भेजे जाएंगे।


पौष मास के अवसर पर आयोजित इस पौष बड़ा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यालय सचिव अर्चना बिस्सा के नेतृत्व में भारती पुरोहित, संतोष पुरोहित, रजनी थानवी, कविता बिस्सा एवं सविता हर्ष को सौंपी गई है, जो प्रसादी एवं कैलेंडर वितरण की व्यवस्था संभालेंगी।
समाज के इस आयोजन को लेकर सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button