|

भैरव अष्टमी महोत्सव का होगा भव्य आयोजन,108 सीढ़ियों वाले भैरव जी को कोडमदेसर का बाल स्वरूप भी कहते है!

THE BIKANER NEWS:- कोलकाता। आगामी 12 नवंबर 2025, बुधवार को 108 सीढ़ी वाले भैरव मंदिर गोयनका लें लेन,1नंबर ढाका पट्टी (छत पर) बड़ा बाज़ार, कोलकाता) में भैरव अष्टमी महोत्सव का 36वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
आपको बता दे इन भैरव जी की छवि बीकानेर के कोडमदेसर भैरू जी से हूबहू मिलती है,स्थानीय लोग इनको बाल (छोटे) कोडमदेसर भैरव जी भी कहते है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आपको पूरी 108 सीढ़िया चढ़नी पड़ती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:56 बजे बाबा के पंचपुष्प जल, इत्र और चमेली तेल से रुद्राभिषेक के साथ किया जाएगा, जो पं. अशोक व्यास एवं शुभम व्यास के सान्निध्य में संपन्न होगा।

शाम को 7 बजे विशेष श्रृंगार, रात्रि 9 बजे महाप्रसाद और रात्रि 11:56 बजे महाआरती होगी। इसके पश्चात रात्रि 12:15 बजे से प्रभात 4 बजे तक हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन पं.अंतु किराडू (अंतु महाराज) द्वारा किया जाएगा।

आयोजन में विशेष उपस्थिति उमेश किराडू(गुड्डू महाराज) प्रशांत बिस्सा,आनंद किराडू,श्रीधर किराडू,सुरेश किराडू,मनमोहन पुरोहित, लक्ष्मीकांत तिवाड़ी, मुकंद तिवाड़ी,आर्या व्यास,अनवी व्यास,आर्यन व्यास, संजय जोशी एवं समस्त भैरव भक्त की रहेगी।
मंदिर के निज सेवक श्री गिरिराज हर्ष एवं श्री पुखराज हर्ष ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष आयोजन में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button