नगर परिषद की मिली भगत से करोड़ों की सार्वजनिक भूमि कूट रचित दस्तावेजों से हड़पने का प्रयास

जैसलमेर।कैलाश बिस्सा। 12 जुलाई। जैसलमेर शहर के सर्किट हाउस पीएचडी विभाग रामगढ़ की और जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुष्करणा ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक विरासत देसी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण सूर्यास्त बिंदू व्यास छतरियों की ढलान पर नगर परिषद की मिली भगत से भू माफिया द्वारा कूटरचित दस्तावेजों से करोड़ों की सार्वजनिक जमीन हड़पने का मामला समाज द्वारा जिला कलेक्टर एवं आयुक्त नगर परिषद के संज्ञान में लाया गया है।

जैसलमेर पुष्करणा ब्राह्मण समाज के शिष्ट मंडल ने पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इस आशय का ज्ञापन देकर इस अवैध बेचान की पूर्ण जांच करवा कर यह जमीन सार्वजनिक हितार्थ सुरक्षित रखे जाने का आग्रह किया था। इस संबंध कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर को भी इस आशय का पत्र प्रस्तुत किया गया था उन्होंने भी जन भावना के अनुरूप उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन तीन दिन पूर्व उस स्थान पर निर्माण कार्य की जानकारी होने पर 25-30 व्यक्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर पालिका आयुक्त से मिलकर इस प्रकरण की पूर्ण जांच करने एवं कूट रचित दस्तावेजों का मुख्य आधार नगर परिषद की अनापत्ति किन दस्तावेजों के आधार पर बनाई गई की पूर्ण जांच करवाई जाए एवं जब तक इसकी किसी प्रकार की कोई सत्यता की पुष्टि न हो तब तक इन भूखंडों को इस भूमि को आपके रिकॉर्ड में इंद्राज ना करें तथा इस स्थान पर चल रहे अवेध निर्माण कार्य रुकवाने का निवेदन किया गया तब नगर पालिका आयुक्त द्वारा बताया गया कि यह निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा ही इसी भूमि के एक कोने मे स्थित कुमावत समाज की स्वर्ग विश्रांति स्थल को आगे की ओर स्थानांतरित कर बनाया जा रहा है। तब शिष्ट मंडल ने आयुक्त को अवगत कराया की पौराणिक परंपराओं के अनुसार मुक्तिधाम शमशान स्थल स्वर्ग विश्रांति स्थल एक बार कहीं स्थापित होता है तो उसे बार-बार स्थानांतरित नहीं किया जा सकता और यदि नगर परिषद द्वारा यह किया जा रहा है तो यह स्पष्ट है की यह भूमि नगर पालिका के कब्जे में ही है इस सार्वजनिक भूमि को हड़पने के प्रयास में नगर पालिका की भी मिली भगत है अतः आप इस निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाने का आदेश करें साथ ही इस भू खंड की नगर परिषद से जारी एन ओ सी की संपूर्ण जांच करवाई जाए कि यह एन ओ सी किसके आवेदन एवं किन दस्तावेजों के आधार पर बनाई गई है। आयुक्त ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने एवं विधि सम्मत जांच करवाने का आश्वासन दिया।
पुष्करणा ब्राह्म् समाज ने बताया कि उक्त विवादित स्थान पर अवैध निर्माण नगर परिाद द्वारा नहीं रोके जाने पर आज मंगलवार को जिला कलेक्टर महोदय जैसलमेर से समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर इस स्थल पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने एवं कूटरचित दस्तावेजों से जमीन हड़पने के प्रयासों को नाकाम करने का निवेदन किया जिस पर जिला कलेक्टर महोदय ने उचित कार्रवाई करने का कहा।
यदि जिला स्तर पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार से भी इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी पत्र भेजकर कूट रचित दस्तावेजों की गहन जांच कर इस प्रकरण में न्याय करने की मांग की जाएगी ।




































