|

रेलवे अलर्ट: बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द, सियालदह-बीकानेर का मार्ग बदला

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के सीतारामपुर जंक्शन–प्रधान खांटा रेलखंड के बीच स्थित मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण बीकानेर से जुड़ी कुछ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।


सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेनों की स्थिति निम्नानुसार रहेगी—
ट्रेन रद्द: ट्रेन संख्या 12372 बीकानेर–हावड़ा एक्सप्रेस 24 सितंबर को पूर्णतः रद्द रहेगी।


मार्ग परिवर्तन (सियालदह–बीकानेर): 24 और 27 सितंबर को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सीतारामपुर जं.–झाझा–पटना–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन (बीकानेर–सियालदह): 24 और 25 सितंबर को बीकानेर से रवाना होने वाली ट्रेन भी सीतारामपुर जं.–झाझा–पटना–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Status) अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button